धर्म / दुष्यंत कुमार

तेज़ी से एक दर्द मन में जागा मैंने पी लिया, छोटी सी एक ख़ुशी अधरों में आई मैंने उसको फैला दिया, मुझको सन्तोष हुआ और लगा –- हर छोटे को बड़ा करना धर्म है ।

कैद परिंदे का बयान / दुष्यंत कुमार

तुमको अचरज है–मैं जीवित हूँ! उनको अचरज है–मैं जीवित हूँ! मुझको अचरज है–मैं जीवित हूँ! लेकिन मैं इसीलिए जीवित नहीं हूँ– मुझे मृत्यु से दुराव था, यह जीवन जीने का चाव था, या कुछ मधु-स्मृतियाँ जीवन-मरण के हिंडोले पर संतुलन साधे रहीं, मिथ्या की कच्ची-सूती डोरियाँ साँसों को जीवन से बाँधे रहीं; नहीं– नहीं! ऐसा… Continue reading कैद परिंदे का बयान / दुष्यंत कुमार

अनुरक्ति / दुष्यंत कुमार

जब जब श्लथ मस्तक उठाऊँगा इसी विह्वलता से गाऊँगा। इस जन्म की सीमा-रेखा से लेकर बाल-रवि के दूसरे उदय तक हतप्रभ आँखों के इसी दायरे में खींच लाना तुम्हें मैं बार बार चाहूँगा! सुख का होता स्खलन दुख का नहीं, अधर पुष्प होते होंगे— गंध-हीन, निष्प्रभाव, छूछे….खोखले….अश्रु नहीं; गेय मेरा रहेगा यही गर्व; युग-युगांतरों तक… Continue reading अनुरक्ति / दुष्यंत कुमार

परांगमुखी प्रिया से / दुष्यंत कुमार

ओ परांगमुखी प्रिया! कोरे कागज़ों को रँगने बैठा हूँ असत्य क्यों कहूँगा तुमने कुछ जादू कर दिया। खुद से लड़ते खुद को तोड़ते हुए दिन बीता करते हैं, बदली हैं आकृतियाँ: मेरे अस्तित्व की इकाई को तुमने ही एक से अनेक कर दिया! उँगलियों में मोड़ कर लपेटे हुए कुंतलों-से मेरे विश्वासों की रूपरेखा यही… Continue reading परांगमुखी प्रिया से / दुष्यंत कुमार

एक स्थिति / दुष्यंत कुमार

हर घर में कानाफूसी औ’ षडयंत्र, हर महफ़िल के स्वर में विद्रोही मंत्र, क्या नारी क्या नर क्या भू क्या अंबर माँग रहे हैं जीने का वरदान, सब बच्चे, सब निर्बल, सब बलवान, सब जीवन सब प्राण, सुबह दोपहर शाम। ‘अब क्या होगा राम?’ कुछ नहीं समझ में आते ऐसे राज़, जिसके देखो अनजाने हैं… Continue reading एक स्थिति / दुष्यंत कुमार

कुंठा / दुष्यंत कुमार

मेरी कुंठा रेशम के कीड़ों-सी ताने-बाने बुनती, तड़प तड़पकर बाहर आने को सिर धुनती, स्वर से शब्दों से भावों से औ’ वीणा से कहती-सुनती, गर्भवती है मेरी कुंठा –- कुँवारी कुंती! बाहर आने दूँ तो लोक-लाज मर्यादा भीतर रहने दूँ तो घुटन, सहन से ज़्यादा, मेरा यह व्यक्तित्व सिमटने पर आमादा।

मापदण्ड बदलो / दुष्यंत कुमार

मेरी प्रगति या अगति का यह मापदण्ड बदलो तुम, जुए के पत्ते-सा मैं अभी अनिश्चित हूँ । मुझ पर हर ओर से चोटें पड़ रही हैं, कोपलें उग रही हैं, पत्तियाँ झड़ रही हैं, मैं नया बनने के लिए खराद पर चढ़ रहा हूँ, लड़ता हुआ नई राह गढ़ता हुआ आगे बढ़ रहा हूँ ।… Continue reading मापदण्ड बदलो / दुष्यंत कुमार

तुलना / दुष्यंत कुमार

गडरिए कितने सुखी हैं । न वे ऊँचे दावे करते हैं न उनको ले कर एक दूसरे को कोसते या लड़ते-मरते हैं। जबकि जनता की सेवा करने के भूखे सारे दल भेडियों से टूटते हैं । ऐसी-ऐसी बातें और ऐसे-ऐसे शब्द सामने रखते हैं जैसे कुछ नहीं हुआ है और सब कुछ हो जाएगा ।… Continue reading तुलना / दुष्यंत कुमार

उदबोधन / सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला”

गरज गरज घन अंधकार में गा अपने संगीत, बन्धु, वे बाधा-बन्ध-विहीन, आखों में नव जीवन की तू अंजन लगा पुनीत, बिखर झर जाने दे प्राचीन। बार बार उर की वीणा में कर निष्ठुर झंकार उठा तू भैरव निर्जर राग, बहा उसी स्वर में सदियों का दारुण हाहाकार संचरित कर नूतन अनुराग। बहता अन्ध प्रभंजन ज्यों,… Continue reading उदबोधन / सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला”

रेखा / सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला”

यौवन के तीर पर प्रथम था आया जब श्रोत सौन्दर्य का, वीचियों में कलरव सुख चुम्बित प्रणय का था मधुर आकर्षणमय, मज्जनावेदन मृदु फूटता सागर में। वाहिनी संसृति की आती अज्ञात दूर चरण-चिन्ह-रहित स्मृति-रेखाएँ पारकर, प्रीति की प्लावन-पटु, क्षण में बहा लिया— साथी मैं हो गया अकूल का, भूल गया निज सीमा, क्षण में अज्ञानता… Continue reading रेखा / सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला”