धूप है रंग है या सदा है / क़तील

धूप है ,रंग है या सदा है
रात की बन्द मुट्ठी में क्या है

छुप गया जबसे वो फूल-चेहरा
शहर का शहर मुरझा गया है

किसने दी ये दरे-दिल पे दस्तक
ख़ुद-ब-ख़ुद घर मेरा बज रहा है

पूछता है वो अपने बदन से
चाँद खिड़की से क्यों झाँकता है

क्यों बुरा मैं कहूँ दूसरों को
वो तो मुझको भी अच्छा लगा है

[ithoughts_tooltip_glossary-tooltip content=”अकाल”]क़हत[/ithoughts_tooltip_glossary-tooltip] बस्ती में है [ithoughts_tooltip_glossary-tooltip content=”संगीत”]नग़मगी[/ithoughts_tooltip_glossary-tooltip]  का
मोर जंगल में झनकारता है

वो जो गुमसुम-सा इक शख़्स है ना
आस के [ithoughts_tooltip_glossary-tooltip content=”दु:ख”]कर्ब[/ithoughts_tooltip_glossary-tooltip]  में [ithoughts_tooltip_glossary-tooltip content=”ग्रस्त”]मुब्तिला[/ithoughts_tooltip_glossary-tooltip]  है

आशिक़ी पर लगी जब से [ithoughts_tooltip_glossary-tooltip content=”प्रतिबंध”]क़दग़न[/ithoughts_tooltip_glossary-tooltip]
दर्द का [ithoughts_tooltip_glossary-tooltip content=”प्रगति”]इर्तिक़ा[/ithoughts_tooltip_glossary-tooltip] रुक गया है

दिन चढ़े धूप में सोने वाला
हो न हो रात-भर जागता है

इस क़दर ख़ुश हूँ मैं उससे मिलकर
आज रोने को जी चाहता है

मेरे चारों तरफ़ [ithoughts_tooltip_glossary-tooltip content=”समस्याओं”]मसअलों[/ithoughts_tooltip_glossary-tooltip]  का
एक जंगल-सा फैला हुआ है

दब के बेरंग [ithoughts_tooltip_glossary-tooltip content=”वाक्यों”]जुमलों[/ithoughts_tooltip_glossary-tooltip]  के नीचे
[ithoughts_tooltip_glossary-tooltip content=”शब्द”]हर्फ़[/ithoughts_tooltip_glossary-tooltip] का बाँकपन मर गया है

बेसबब उससे मैं लड़ रहा हूँ
ये मुहब्बत नहीं है तो क्या है

गुनगुनाया ‘क़तील’ उसको मैंने
उसमें अब भी ग़ज़ल का मज़ा है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *