दुंहु ओर से फाग मड़ी उमड़ी / पजनेस

दुँहु ओर से फाग मड़ी उमड़ी जहँ श्री चढ़ि भीर ते भीर भिरी ।
कुच कँचुकी कोर छुये घरकै पजनेस फँदी फरकै ज्योँ चिरी ।
धधकी दै गुलाल की घूँघुरि मेँ धरी गोरी लला मुख मीढ़ी सिरी ।
उझकै झँपै कौँधे कढ़ै तड़िता तड़पै मनौ लाल घटा मे घिरी ।

Published
Categorized as Pajnes