दसन बसन बोली भरि ए रहे गुलाल / घनानंद

दसन बसन बोली भरि ए रहे गुलाल
हँसनि लसनि त्यों कपूर सरस्यौ करै ।
साँसन सुगंध सौंधे कोरिक समोय धरे,
अंग-अंग रूप-रंग रस बरस्यौ करै ॥
जान प्यारी तो तन ’अनंदघन’ हित नित,
अमित सुहाय आग फाग दरस्यौ करै ।
इतै पै नवेली लाज अरस्यौ करै, जु प्यारौ –
मन फगुवा दै, गारी हू कों तरस्यौ करै ॥

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *