कबीर कहता जात हूँ, सुणता है सब कोइ। राम कहें भला होइगा, नहिं तर भला न होइ॥1॥ कबीर कहै मैं कथि गया, कथि गया ब्रह्म महेस। राम नाँव सतसार है, सब काहू उपदेस॥2॥ तत तिलक तिहूँ लोक मैं, राम नाँव निज सार। जब कबीर मस्तक दिया सोभा अधिक अपार॥3॥ भगति भजन हरि नाँव है, दूजा… Continue reading सुमिरण कौ अंग / साखी / कबीर
Tag: ग़ज़ल
गुरुदेव कौ अंग / साखी / कबीर
सतगुर सवाँन को सगा, सोधी सईं न दाति। हरिजी सवाँन को हितू, हरिजन सईं न जाति॥1॥ बलिहारी गुर आपणैं द्यौं हाड़ी कै बार। जिनि मानिष तैं देवता, करत न लागी बार॥2॥ टिप्पणी: क-ख-देवता के आगे ‘कया’ पाठ है जो अनावश्यक है। सतगुर की महिमा, अनँत, अनँत किया उपगार। लोचन अनँत उघाड़िया, अनँत दिखावणहार॥3॥ राम नाम… Continue reading गुरुदेव कौ अंग / साखी / कबीर
कबीर दोहावली / पृष्ठ १०
हस्ती चढ़िये ज्ञान की, सहज दुलीचा डार । श्वान रूप संसार है, भूकन दे झक मार ॥ 901 ॥ या दुनिया दो रोज की, मत कर या सो हेत । गुरु चरनन चित लाइये, जो पूरन सुख हेत ॥ 902 ॥ कबीर यह तन जात है, सको तो राखु बहोर । खाली हाथों वह गये,… Continue reading कबीर दोहावली / पृष्ठ १०
कबीर दोहावली / पृष्ठ ९
कुल खोये कुल ऊबरै, कुल राखे कुल जाय । राम निकुल कुल भेटिया, सब कुल गया बिलाय ॥ 801 ॥ दुनिया के धोखे मुआ, चला कुटुम की कानि । तब कुल की क्या लाज है, जब ले धरा मसानि ॥ 802 ॥ दुनिया सेती दोसती, मुआ, होत भजन में भंग । एका एकी राम सों,… Continue reading कबीर दोहावली / पृष्ठ ९
कबीर दोहावली / पृष्ठ ८
सेवक सेवा में रहै, सेवक कहिये सोय । कहैं कबीर सेवा बिना, सेवक कभी न होय ॥ 701 ॥ अनराते सुख सोवना, राते नींद न आय । यों जल छूटी माछरी, तलफत रैन बिहाय ॥ 702 ॥ यह मन ताको दीजिये, साँचा सेवक होय । सिर ऊपर आरा सहै, तऊ न दूजा होय ॥ 703… Continue reading कबीर दोहावली / पृष्ठ ८
कबीर दोहावली / पृष्ठ ७
निबैंरी निहकामता, स्वामी सेती नेह । विषया सो न्यारा रहे, साधुन का मत येह ॥ 601 ॥ मानपमान न चित धरै, औरन को सनमान । जो कोर्ठ आशा करै, उपदेशै तेहि ज्ञान ॥ 602 ॥ और देव नहिं चित्त बसै, मन गुरु चरण बसाय । स्वल्पाहार भोजन करूँ, तृष्णा दूर पराय ॥ 603 ॥ जौन… Continue reading कबीर दोहावली / पृष्ठ ७
कबीर दोहावली / पृष्ठ ६
जाका गुरु है गीरही, गिरही चेला होय । कीच-कीच के धोवते, दाग न छूटे कोय ॥ 501 ॥ गुरु मिला तब जानिये, मिटै मोह तन ताप । हरष शोष व्यापे नहीं, तब गुरु आपे आप ॥ 502 ॥ यह तन विषय की बेलरी, गुरु अमृत की खान । सीस दिये जो गुरु मिलै, तो भी… Continue reading कबीर दोहावली / पृष्ठ ६
कबीर दोहावली / पृष्ठ ५
अब तौ जूझया ही बरगै, मुडि चल्यां घर दूर । सिर साहिबा कौ सौंपता, सोंच न कीजै सूर ॥ 401 ॥ कबीर घोड़ा प्रेम का, चेतनि चाढ़ि असवार । ग्यान खड़ग गहि काल सिरि, भली मचाई मार ॥ 402 ॥ कबीर हरि सब कूँ भजै, हरि कूँ भजै न कोइ । जब लग आस सरीर… Continue reading कबीर दोहावली / पृष्ठ ५
कबीर दोहावली / पृष्ठ ४
सबै रसाइण मैं क्रिया, हरि सा और न कोई । तिल इक घर मैं संचरे, तौ सब तन कंचन होई ॥ 301 ॥ हरि-रस पीया जाणिये, जे कबहुँ न जाइ खुमार । मैमता घूमत रहै, नाहि तन की सार ॥ 302 ॥ कबीर हरि-रस यौं पिया, बाकी रही न थाकि । पाका कलस कुंभार का,… Continue reading कबीर दोहावली / पृष्ठ ४
कबीर दोहावली / पृष्ठ ३
ते दिन गये अकारथी, संगत भई न संत । प्रेम बिना पशु जीवना, भक्ति बिना भगवंत ॥ 201 ॥ तीर तुपक से जो लड़े, सो तो शूर न होय । माया तजि भक्ति करे, सूर कहावै सोय ॥ 202 ॥ तन को जोगी सब करे, मन को बिरला कोय । सहजै सब विधि पाइये, जो… Continue reading कबीर दोहावली / पृष्ठ ३