सोई सुहागनि साँच सिगार / दादू दयाल

सोई सुहागनि साँच सिगार।
तन-मन लाइ भजै भरतार॥टेक॥

भाव-भगत प्रेम-लौ लावै।
नारी सोई सुख पावै॥१॥

सहज सँतोष सील जब आया।
तब नारी नाह अमोलिक पाया॥२॥

तन मन जोबन सौपि सब दीन्हा।
तब कंत रिझाइ आप बस कीन्हा॥३॥

दादू बहुरि बियोग न होई।
पिवसूँ प्रीति सुहागनि सोई॥४॥

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *