गरम-गरम रजाई है उसमें बहन और भाई हैं दोनों ने खाई मलाई है और छुपाई मिठाई है गरम-गरम रजाई है उसमें गुड़िया सुलाई है उसको चुनरी पहनाई है जिसमें सितारों की टंकाई है साथ में माँ आई है उसने कहानी सुनाई है परी की बात बताई है हमने मस्ती मनाई है
Category: Sanjay Alang
जंगल में खेल / संजय अलंग
जंगल में एक खेल रचाया बन्दर एक फुटबाल ले आया सबने मिलकर दो दल बनाए भालू, हाथी सभी को लाए शेर ने तभी दहाड़ लगाई सभी के चेहरों से उड़ी हवाई फुटबाल की किसी को सुध न आई सब ने जंगल की ओर दौड़ लगाई