काँपती है / अज्ञेय

पहाड़ नहीं काँपता,
न पेड़, न तराई;
काँपती है ढाल पर के घर से
नीचे झील पर झरी
दिये की लौ की
नन्ही परछाईं।

बर्कले (कैलिफ़ोर्निया), नवम्बर, 1969

Published
Categorized as Agyeya

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *