एक ऑटोग्राफ / अज्ञेय

अल्ला रे अल्ला
होता न मनुष्य मैं, होता करमकल्ला।
रूखे कर्म जीवन से उलझता न पल्ला।
चाहता न नाम कुछ, माँगता न दाम कुछ
करता न काम कुछ, बैठता निठल्ला-
अल्ला रे अल्ला

Published
Categorized as Agyeya

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *