राम दियाल दिया कर हेरो / संत जूड़ीराम

राम दियाल दिया कर हेरो। प्रवल प्रचण्ड नाथ तुव माया काया कर्म सकल जग खेरो। अधम उधारन अब सुब कारण कीजे सफल मनोरथ मेरो। संकट सोंच मोह भ्रम नासन नाम उदार कल्पतरु तेरो। श्री रघुनाथ सनाथ करो अब चित दे सुनो दीन को टेरो। जूड़ीराम सरन तक आयो करहु कृपा वर भक्त बसेरो।

गणपति चरण सरोज मनाऊँ / संत जूड़ीराम

गणपति चरण सरोज मनाऊँ। गणि नायक वरदायक देव मिले कृपा गुणगाऊँ। ब्रह्मा विष्णु महेश त्रिदेव हैं दस अवतार ध्यान में लाऊँ। जान अनाथ सनाथ करो अब रघुवर भक्ति कृपा कर पाऊँ। जूड़ीराम सरन तक आयो बार-बार पद शीश नवाऊँ