हिंदू तुरक न जाणों दोइ / दादू दयाल

हिंदू तुरक न जाणों दोइ।
साँईं सबका सोई है रे, और न दूजा देखौं कोइ॥टेक॥

कीट-पतंग सबै जोनिनमें, जल-थल संगि समाना सोइ।
पीर पैगम्बर देव-दानव, मीर-मलिक मुनि-जनकौं मोहि॥१॥

करता है रे सोई चीन्हौं, जिन वै रोध करै रे कोइ।
जैसैं आरसी मंजन कीजै, राम-रहीम देही तन धोइ॥२॥

साँईंकेरी सेवा कीजै पायौ धन काहेकौं खोइ।
दादू रे जन हरि भज लीजै, जनम-जनम जे सुरजन होइ॥३॥

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *